NEXT 2 सितंबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव-2026 के चुनावी संग्राम के बीच श्रीडूंगरगढ़ विकास मंच ने अपने 35 प्रत्याशियों को एकजुट रखते हुए शपथ दिलाई। हनुमान धोरा स्थित परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रत्याशियों ने 100 रुपए के शपथ पत्र पर मंच के प्रति वफादार रहने और कस्बे के हित में कार्य करने का गौ माता और गंगाजल का नाम लेकर संकल्प लिया।

शूरवीर मोदी और जतनसिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने प्रत्याशियों को शपथ पढ़कर सुनाई। इसके बाद सभी 35 प्रत्याशी मंच की नीतियों और उद्देश्यों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ले रहे हैं।
प्रत्याशियों ने कस्बे के विकास को प्राथमिकता देने तथा जनता के हितों के लिए कार्य करने का भी संकल्प लिया। नगरपालिका चुनाव से पहले विकास मंच द्वारा अपने प्रत्याशियों को शपथ दिलाने को चुनावी तैयारियों के बीच महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।






















