#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

झोपड़ी से निकली बेटी ने जीती नीट की जंग, कल्याणसर पुराना की भगवती महिया बनी डॉक्टर बनने की राह पर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सीमित संसाधनों और साधारण ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी बेटियों के लिए गांव कल्याणसर पुराना की भगवती महिया प्रेरणा बनकर उभरी हैं। पिता तोलाराम महिया की पुत्री भगवती ने नीट-2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

ग्रामीण परिवेश की झोपड़ी से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली भगवती की उपलब्धि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

ग्रामीणों, रिश्तेदारों और मित्रों ने भगवती महिया का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि वे डॉक्टर बनकर समाज और मानवता की सेवा करेंगी। ग्रामीणों का कहना है कि भगवती की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है तथा यह साबित करती है कि कठिन मेहनत, दृढ़ संकल्प और लगन के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए