#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आचार्य सम्मेलन में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र चेतना पर मंथन, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़। आदर्श शिक्षण संस्थान, बीकानेर के तत्वावधान में आदर्श विद्या मंदिर, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित चार दिवसीय जिला आचार्य सम्मेलन-2026 के वंदना सत्र में ज्ञानार्जन, शिक्षा के बदलते स्वरूप और राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर गहन मंथन हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से आए 277 आचार्य, 31 सेवाकर्मी और 22 वाहन चालक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

NEXT: आदर्श विद्या मंदिर, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित जिला आचार्य सम्मेलन में मौजूद अतिथि एवं उपस्थित आचार्य

वंदना सत्र के मुख्य वक्ता जोधपुर प्रांत के प्रांत सचिव गंगाविष्णु बिश्नोई ने ‘ज्ञानार्जन के साधन’ विषय पर कहा कि केवल सूचनाएं ही ज्ञान नहीं होतीं, बल्कि आत्मा में निहित शक्तियों का प्रकटीकरण ही वास्तविक ज्ञान है। उन्होंने बाल विकास की विभिन्न अवस्थाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि शांत और एकाग्र मन ही व्यक्ति के बौद्धिक एवं आत्मिक विकास का आधार बनता है।

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी रामगोपाल शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के दौर में भी शिक्षा का मूल उद्देश्य बच्चों में व्यावहारिक ज्ञान, संस्कार और जीवन-मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबंध समिति के संरक्षक आशाराम पारीक मौजूद रहे। जिला सचिव मूलचंद सारस्वत ने अतिथियों का परिचय कराया।

आसाराम पारीक ने बताया कि सम्मेलन के दौरान बोर्ड परीक्षा, संस्कृति ज्ञान परीक्षा, सेवानिधि संग्रह और वर्षभर शत-प्रतिशत उपस्थिति जैसे मानकों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले खाजूवाला एवं गंगाशहर संकुल के आचार्यों को चांदी का सिक्का भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन सत्र में जोधपुर प्रांत के प्रांत मंत्री रविकुमार ने ‘वन्दे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर उसके ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘वन्दे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने आचार्यों से नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कारों का भाव जागृत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा, व्यवस्थापक ललित कुमार बाहेती, कंचन व्यास, पूनमचंद मारू, सीताराम शर्मा, भैराराम डूडी सहित प्रबंध समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए