#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ट्रोमा सेंटर की मांग को मिला और बल: किसान संघ व जीव रक्षा संस्था ने दिया समर्थन, 5 अगस्त के जनांदोलन में शामिल होंगे

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को गुरुवार को एक और बड़ा समर्थन मिला। राष्ट्रीय किसान संघ और जीव रक्षा संस्था ने युवा नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में जारी आंदोलन का समर्थन करते हुए समर्थन पत्र सौंपा। दोनों संगठनों ने आगामी 5 अगस्त को प्रस्तावित जनांदोलन में भी सक्रिय भागीदारी का ऐलान किया।

जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारणियां ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर ट्रोमा सेंटर की स्थापना अब समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह जनहित का मुद्दा है और इसे राजनीति से ऊपर उठकर देखा जाना चाहिए। क्षेत्रवासियों को संवेदनशीलता दिखाते हुए इस मांग के समर्थन में आगे आना चाहिए।

राष्ट्रीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष गुमानाराम गोदारा ने कहा कि ट्रोमा सेंटर का अभाव क्षेत्र की गंभीर समस्या बन गया है। हादसों में घायल लोगों को समय पर उपचार नहीं मिलने से जान गंवानी पड़ती है। ऐसे में सभी नागरिकों को एकजुट होकर सरकार से ट्रोमा सेंटर निर्माण की मांग करनी चाहिए। उन्होंने 5 अगस्त के जनांदोलन को संगठन का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा भी की।

युवा नेता हरिराम बाना ने कहा कि ट्रोमा सेंटर की मांग किसी दल या व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के जनहित का विषय है। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचानी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में जनांदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दिनेश पिलानियां, मोहसिन खान, विक्रम प्रजापत, बीरबल राम साईं, राजपाल डेलू सहित अनेक युवा मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 SI भर्ती: 3 अगस्त से होगी PET, 20,798 अभ्यर्थी देंगे दमखम की परीक्षा🟢 मेहरबान हुए इंद्रदेव: श्रीडूंगरगढ़ में झमाझम बारिश, सूखती फसलों को मिला जीवनदान🟢 65 लाख की फर्जी करेंसी केस: चौथा आरोपी गिरफ्त में, चार दिन की रिमांड पर भेजा🟢 ट्रोमा सेंटर की मांग को मिला और बल: किसान संघ व जीव रक्षा संस्था ने दिया समर्थन, 5 अगस्त के जनांदोलन में शामिल होंगे🟢 श्रीडूंगरगढ़ की नवोदित कवयित्री सीमा भोजक की दूसरी काव्य पुस्तक ‘उड़ान के पहले पंख’ का लोकार्पण🟢 मेहनत लाई रंग: ताल मैदान स्कूल की व्याख्याता दुर्गा डूडी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, 68वीं रैंक हासिल🟢 अच्छी बारिश की कामना के लिए बिग्गा में 25 जुलाई को वीर बिग्गाजी महाराज का जागरण, रात 8:30 बजे से भजनों की होगी प्रस्तुति🟢 सातलेरा बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला: गाय से टकराकर बस से भिड़ा ट्रैक्टर🟢 साइबर अपराधों पर सख्ती जरूरी, नए कानूनों में प्रभावी पैरवी करें: जॉइंट डायरेक्टर आर्य🟢 घनी आबादी में FST प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध: निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी को सौंपा आपत्ति पत्र