#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोमासर बास की मुख्य गली में नालियों का गंदा पानी, बिना बारिश ही सड़कें लबालब, स्कूल और मंदिर आने-जाने में परेशानी

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 3 मई, 2025। कस्बे के मोमासर बास क्षेत्र में वार्ड नं. 9 की एक मुख्य गली में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। खास बात यह है कि इलाके में बारिश नहीं हुई है, फिर भी सड़कें गंदे पानी से लबालब भरी हुई हैं। इससे गली में स्थित स्कूल, मंदिर और अन्य भवनों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।

https://youtu.be/-q-HExnfn5Q?si=suSQfS_6SJxMK8Bb

स्थानीय निवासियों शिक्षाविद प्यारेलाल ढुकिया, राज बोरावड़, डूंगरमल पुजारी, संदीप प्रजापत, आनन्द जोशी ने बताया कि आए दिन यह समस्या बनी रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को होती है। आज सुबह फिर से चैंबर जाम हो गया, जिससे मोहल्लेवासी परेशान हो गए। लोगों ने पालिका प्रशासन को सूचना दी, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पालिका ने दिया आश्वासन
पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि उन्हें आज सुबह ही इस समस्या की जानकारी मिली है। जल्द ही सफाई करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए