NEXT 1 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित हुए श्रीडूंगरगढ़ के उद्योगपति एवं समाजसेवी संतोष कुमार पारख को राजस्थान सरकार के शिक्षा (विद्यालयी एवं संस्कृत) तथा पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दी है।

मंत्री दिलावर ने अपने संदेश में कहा कि पारख का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन उनके उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण, सेवाभाव और समाज के प्रति सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल पारख के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने विश्वास जताया कि संतोष कुमार पारख भविष्य में भी समाज और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। मंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार समाज का गौरव बढ़ाते रहें।






























