NEXT 18 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ के बैनर तले शनिवार को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजीत सिंह की अध्यक्षता में विशेष एनआई एक्ट (चेक बाउंस) लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 19 प्रकरण विचारार्थ रखे गए, जिनमें आपसी सहमति से 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाया गया।

लोक अदालत में समझाइश एवं आपसी सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान करने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होने के साथ ही पक्षकारों का समय और खर्च भी बच सके।
कार्यवाही के दौरान सदस्य अधिवक्ता रामलाल नायक एवं सहयोगी स्टाफ जगदीश जांगू ने सक्रिय भूमिका निभाई। बार संघ के मीडिया प्रवक्ता एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष ललित कुमार मारू, राधेश्याम दर्जी, गोपीराम जानू, अजय दर्जी, सुखदेव व्यास, सुशील सुथार, बाबूलाल सारस्वत, साजिद खान, लेखराम चौधरी, किशन स्वामी, ओमनाथ, अबरार खान, बृजलाल बारोटिया, मांगीलाल तथा अभियोजन अधिकारी सपन कुमार सहित अनेक अधिवक्ता एवं न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।






















