#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट: किसानों के पंजीयन शिविर का उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण, अगला लखासर में

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 फरवरी, 2025। श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत जैतासर में आज भारत सरकार की एग्रिस्टेक योजनांतर्गत फार्मर्स रजिस्ट्री प्रोजेक्ट के तहत किसानों के पंजीयन हेतु आयोजित शिविर का निरीक्षण उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न काउंटरों पर कार्यरत कार्मिकों से पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी ली तथा नोडल अधिकारी को दैनिक प्रगति रिपोर्ट तैयार कर शिविर समाप्ति पर संकलित रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।


शिविर में आए किसानों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई तथा सभी पात्र किसानों का समयबद्ध पंजीयन सुनिश्चित करने के लिए घोषणाओं के माध्यम से सूचित करने की अपील की गई। शिविर प्रभारी भू-अभिलेख निरीक्षक चैनसिंह ने बताया कि आज कुल 84 किसानों की eKYC पूरी की गई, जिनमें से 49 किसानों का पंजीयन कर उन्हें रसीद के प्रिंट आउट सौंपे गए। एसडीएम ने बताया कि इसी प्रकार का आगामी शिविर 20 से 22 फरवरी को लखासर ग्राम पंचायत में आयोजित किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन