#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खेती में नया प्रयोग किया है तो मिलेगा पुरस्कार, आत्मा योजना में किसानों को 10 से 50 हजार रुपए तक सम्मान राशि

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। खेती में नवाचार कर बेहतर उत्पादन लेने वाले किसानों को अब उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। कृषि विभाग की कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) योजना के तहत प्रगतिशील एवं नवाचारी किसानों का चयन कर पंचायत समिति, जिला और राज्य स्तर पर कृषक पुरस्कार दिए जाएंगे।

कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि योजना के तहत पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रुपए, जिला स्तर पर 25 हजार रुपए और राज्य स्तर पर 50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। चयनित किसानों को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

इन किसानों को मिलेगा मौका

कृषि में आधुनिक तकनीक अपनाकर बेहतर उत्पादन लेने वाले किसानों के साथ उद्यानिकी, जैविक खेती, पशुपालन एवं डेयरी तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसान भी पुरस्कार के लिए पात्र हो सकते हैं। उन्नत तकनीक का उपयोग, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि और खेती में किए गए उल्लेखनीय नवाचार चयन में महत्वपूर्ण आधार रहेंगे।

खेत की उपलब्धियों का रिकॉर्ड रखें

किसानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने खेत पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के फोटो, उपलब्धियों और तकनीकी विवरण को सुरक्षित रखें। आवेदन की प्रक्रिया, वर्तमान वर्ष की अंतिम तिथि, आवश्यक दस्तावेज और जिलेवार गतिविधियों की जानकारी के लिए किसान अपने सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक या संबंधित कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खेती में नया प्रयोग किया है तो मिलेगा पुरस्कार, आत्मा योजना में किसानों को 10 से 50 हजार रुपए तक सम्मान राशि🟢 महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण किया, जैन समाज ने राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस🟢 किसानों के लिए जरूरी दो खबर: सब्जी उत्पादन पर 50% अनुदान, अब घर बैठे बुक होगी खाद