#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण किया, जैन समाज ने राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महावीर कीर्ति स्तंभ (घूमचक्कर) पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया। समाजबंधुओं ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, सहमंत्री संजय बरड़िया, कोषाध्यक्ष तोलाराम पुगलिया, संगठन मंत्री पांचीलाल सिंघी, प्रभारी विनोद भादानी, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मालचंद सिंघी, अशोक बैद, कार्यसमिति सदस्य कमल बोथरा, धनराज पुगलिया, लक्ष्मीपत भादानी, युवक परिषद से मंत्री पीयूष बोथरा, कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल, प्रवीण बोथरा, श्री ओसवाल पंचायत से मंत्री कांतिकुमार पुगलिया सहित महिला मंडल की पदाधिकारी भी शामिल हुई।

इस अवसर पर एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, भंवर लाल दुगड़, अजीत पुगलिया, अंकित पुगलिया सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत-अभिनंदन किया। सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, महिला मंडल से मधु झाबक और युवक परिषद से चमन श्रीमाल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

महावीर कीर्ति स्तंभ प्रभारी विनोद भादानी और अशोक बैद ने कार्यक्रम से पहले स्तंभ परिसर की साफ-सफाई करवाई तथा माइक सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। कार्यक्रम के समापन पर मोदक का वितरण किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खेती में नया प्रयोग किया है तो मिलेगा पुरस्कार, आत्मा योजना में किसानों को 10 से 50 हजार रुपए तक सम्मान राशि🟢 महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण किया, जैन समाज ने राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस🟢 किसानों के लिए जरूरी दो खबर: सब्जी उत्पादन पर 50% अनुदान, अब घर बैठे बुक होगी खाद