#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मां की याद में छोड़ा मृत्युभोज, कन्या छात्रावास के एक कमरे के लिए दिए 2.01 लाख

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 31 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीति को छोड़कर शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रेरक पहल सालासर गांव से सामने आई है। मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय पूर्णाराम कूकणा के निधन के बाद उनके परिवार ने परंपरागत मृत्युभोज का आयोजन नहीं कर उस पर होने वाले खर्च को बालिका शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया। परिवार ने संत कर्माबाई कन्या छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में एक कक्ष निर्माण के लिए 2 लाख 1 हजार रुपए का सहयोग दिया।

दिवंगत मीरा देवी की बड़ी पुत्री मनोहरी देवी पत्नी पेमाराम गोदारा (पीपासरिया दुसारणा) तथा पौत्र मुखराम पुत्र स्वर्गीय आदूराम कूकणा ने यह निर्णय लेते हुए मृत्युभोज पर खर्च होने वाली राशि समाजहित में दान कर दी। उनके इस कदम की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। लोगों ने इसे सामाजिक कुरीतियों से दूर होकर शिक्षा और बालिका सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।

संत कर्माबाई कन्या छात्रावास समिति ने दोनों परिवारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने प्रियजन की स्मृति को समाजहित से जोड़ना अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि यदि अधिक से अधिक परिवार ऐसी पहल करें तो मृत्युभोज जैसी कुरीतियों पर अंकुश लगेगा और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को नई ताकत मिलेगी। परिवार के इस निर्णय को संबंधियों और समाज के लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 देशभर में बढ़ाया श्रीडूंगरगढ़ का मान, अब अपने शहर में होगा संतोष पारख का सम्मान🟢 मां की याद में छोड़ा मृत्युभोज, कन्या छात्रावास के एक कमरे के लिए दिए 2.01 लाख🟢 कल श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की सौगात: केंद्रीय मंत्री मेघवाल करेंगे 20 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास🟢 भामाशाहों ने बदली स्कूल की तस्वीर: 25 टेबल-स्टूल भेंट, विद्यार्थियों को टाई-बेल्ट भी वितरित🟢 सेसोमूं स्कूल में लक्ष्य बने हेड बॉय, छवि हेड गर्ल; छात्र प्रतिनिधियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ🟢 बीदासरिया स्कूल में स्थायी शिक्षकों की मांग तेज, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार🟢 केंद्रीय कानून मंत्री रहेंगे श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर, आरओबी-आरयूबी सहित कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण🟢 ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन, 700 दिन से जारी धरने का दिया हवाला