NEXT 19 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हिन्दू श्रीसनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा का बुधवार को जयपुर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ के एनएच-11 स्थित मोक्षा होटल पर सनातन मतावलंबियों ने भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने राणा का अभिनंदन किया। श्याम सुंदर जोशी ने भगवा दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उपदेश राणा ने कहा कि सनातनियों को एकजुट होकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती और समाज में एकता बनाए रखने का आह्वान किया। शहीद भगतसिंह सेवा संस्थान के मोहित लावट ने श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू श्रीसनातन संघ की कार्यकारिणी गठित करने की बात कही।
कार्यक्रम में मदन सोनी, भीखाराम सुथार, रोहित बोहरा, महेन्द्र पारीक, सोनू नाई, अमित पारीक, रवि जोशी, गजानंद दाधीच, रामसिंह जागीरदार, आशीष सोनी, दामोदर शर्मा, विकास नाई और रूपेश सुथार सहित बड़ी संख्या में सनातनी मौजूद रहे।
























