#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ज्ञानशाला प्रशिक्षिका दीप्ति झाबक ने की अठाई तपस्या, समाज ने किया तप अभिनंदन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में गुरुवार को ज्ञानशाला प्रशिक्षिका दीप्ति झाबक की अठाई तपस्या का तप अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने तपस्विनी की तपस्या की अनुमोदना की।

कार्यक्रम की शुरुआत हेमलता बरडिया के मंगलाचरण से हुई। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल से रितु मालू, युवक परिषद सहमंत्री सुमित बरडिया, कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया, किशोर मंडल से ऋषभ झाबक, ज्ञानशाला से कांता बरडिया सहित परिजन अजय झाबक और सूरत से आईं उपासिका मधु झाबक ने गीतिका एवं वक्तव्य के माध्यम से तप की अनुमोदना की।

साध्वी लक्ष्यप्रभा, साध्वी नव्यप्रभा और साध्वी पुनीतप्रभा ने मंगल उद्बोधन एवं साध्वीवृंद की सामूहिक गीतिका के माध्यम से तपस्विनी का अभिनंदन किया। सभा, महिला मंडल, युवक परिषद और ज्ञानशाला की ओर से दीप्ति झाबक का तप अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन कन्या मंडल की तमन्ना झाबक ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर तकनीकी काम: यात्रियों को 2 दिन होगी असुविधा, 4 ट्रेनें प्रभावित🟢 दादोजी महाराज परसनेऊ के भक्तों के लिए खास खबर: मेले पर 3 ट्रेनों का स्टेशन पर अस्थाई ठहराव🟢 राजीव गांधी के विजन से आधुनिक भारत की नींव मजबूत हुई: पूर्व विधायक गोदारा🟢 ज्ञानशाला प्रशिक्षिका दीप्ति झाबक ने की अठाई तपस्या, समाज ने किया तप अभिनंदन🟢 रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज फ्री: 28-29 अगस्त को बिना किराए कर सकेंगी यात्रा, श्रीडूंगरगढ़-लाडनूं बस भी शुरू