#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मेहनत लाई रंग: ताल मैदान स्कूल की व्याख्याता दुर्गा डूडी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, 68वीं रैंक हासिल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान में कार्यरत व्याख्याता दुर्गा डूडी का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। उन्होंने चयन सूची में 68वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ-साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है।

दुर्गा डूडी की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता को कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि उनकी उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने डूडी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सफलता संस्थान के लिए गौरव का विषय है और इससे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की नई प्रेरणा मिलेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए