#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सम्मान: श्रीडूंगरगढ़ के संतोष पारख को मिलेगा ‘राजस्थान गौरव अवार्ड-2026’

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी संतोष कुमार पारख का चयन प्रतिष्ठित ‘राजस्थान गौरव अवार्ड-2026’ के लिए किया गया है। हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। खास बात यह है कि इस वर्ष बीकानेर जिले से इस सम्मान के लिए चयनित होने वाले वे एकमात्र व्यक्तित्व हैं।

NEXT: ‘राजस्थान गौरव अवार्ड-2026’ के लिए चयनित हुए श्रीडूंगरगढ़ के उद्योगपति एवं समाजसेवी संतोष कुमार पारख।

संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने बताया कि संस्था की ओर से 30 जुलाई को जयपुर के होटल राजपूताना शेरेटन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और चयनित प्रतिभाओं को सम्मानित करेंगे। संस्था पिछले 30 वर्षों से कला, संस्कृति, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, पत्रकारिता, समाजसेवा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को ‘राजस्थान गौरव अवार्ड’ से सम्मानित करती आ रही है।

इस वर्ष प्रदेशभर से कुल 31 विशिष्ट व्यक्तित्वों का चयन किया गया है। इनमें बीकानेर जिले से एकमात्र संतोष कुमार पारख का नाम शामिल होना श्रीडूंगरगढ़ और जिले के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। गौरतलब है कि संतोष पारख स्वर्गीय बच्छराज पारख के पुत्र और भामाशाह मोहनलाल सिंघी के दामाद है।

पारख के चयन पर समाजसेवी जुगलकिशोर तावणिया, नरेंद्र कुमार डागा, विजयकुमार ओझा, दीनदयाल तावणिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

1 thought on “हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सम्मान: श्रीडूंगरगढ़ के संतोष पारख को मिलेगा ‘राजस्थान गौरव अवार्ड-2026’”

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भामाशाहों के सहयोग से महाविद्यालय को मिली नई सौगात, 1 करोड़ से बने 6 कक्षा-कक्ष व विज्ञान लैब का लोकार्पण🟢 पुंदलसर में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र शुरू, अब गांव में ही मिलेगी डिजिटल शिक्षा🟢 301वें जन्मोत्सव पर आचार्य भिक्षु को भावभीनी श्रद्धांजलि: 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने की सामूहिक सामायिक, सवा करोड़ मंत्र जाप का संकल्प हुआ पूरा🟢 आचार्य सम्मेलन में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र चेतना पर मंथन, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान🟢 एसडीएम ने तीन पीएम श्री स्कूलों का किया निरीक्षण, बच्चों से पूछा पाठ; शिक्षकों को दिए गुणवत्ता सुधार के निर्देश🟢 अब ब्लैक स्पॉट्स की तकनीकी खामियां होंगी दूर: कितासर से सेरूणा तक हादसों पर लगेगी लगाम, प्रशासन ने शुरू किया संयुक्त निरीक्षण🟢 कारगिल के वीरों से लें प्रेरणा, जिम्मेदार नागरिक बनें: सुब्रत कुंडू🟢 उधाना जोहड़ से गंगापुरी महाराज मंदिर तक डामर सड़क की मांग, धनेरू के ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन🟢 श्रावण मास में होगा विशेष: बिग्गा बास के श्री गणेशजी मंदिर में 29 जुलाई से गूंजेगा ‘ॐ नमः शिवाय’, 4 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन🟢 हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सम्मान: श्रीडूंगरगढ़ के संतोष पारख को मिलेगा ‘राजस्थान गौरव अवार्ड-2026’