NEXT 27 जुलाई, 2027 श्रीडूंगरगढ़। कालूबास निवासी राकेश सुथार, जिसकी गुमशुदगी को लेकर हाल ही में समाचार प्रकाशित किया गया था, अब सकुशल मिल गया है। युवक के मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली है।

राकेश के भाई पिंकू कुमार सुथार ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद कई लोगों ने जानकारी साझा करने और तलाश में सहयोग किया। इसी सहयोग के चलते राकेश का पता लग सका और वह सकुशल परिवार के पास लौट आया।
परिजनों ने NEXT (News Excellent Today) का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित करने और आमजन से सहयोग की अपील करने से उन्हें अपने परिजन को ढूंढने में मदद मिली। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन और उन सभी लोगों का भी धन्यवाद जताया जिन्होंने किसी न किसी रूप में सहयोग किया।




















