EWS श्रेणी में 672वीं रैंक, पहली ही कोशिश में मिली सफलता; परिवार और गांव में खुशी की लहर
NEXT 19 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उपखंड क्षेत्र के गांव बिग्गा के छात्र हर्ष शर्मा ने नीट (यूजी) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 6309 हासिल की है। खास बात यह रही कि हर्ष ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ ही पहली ही कोशिश में यह सफलता अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
हर्ष शर्मा, रमेश कुमार तावनिया एवं सुमन शर्मा के सुपुत्र तथा भंवरलाल तावनिया के सुपौत्र हैं। उन्होंने EWS श्रेणी में 672वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र के साथ-साथ परिवार का नाम भी रोशन किया है।
हर्ष की सफलता की खबर मिलते ही गांव बिग्गा में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की इस उपलब्धि ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है।
परिजनों ने बताया कि हर्ष ने नियमित अध्ययन, अनुशासित दिनचर्या और निरंतर मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।




















