NEXT 10 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान महिला नीति-2021 के तहत छात्राओं को उच्च शिक्षा से जुड़ी छात्रवृत्तियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता निदेशालय की ओर से छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रभारी शुभनंदिनी ने दी।

उन्होंने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद छात्रवृत्ति सहित उच्च शिक्षा विभाग की अन्य छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही छात्राओं को विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे विभिन्न लाभों और योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा जारी रखने में सहायक छात्रवृत्तियों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य अमित तंवर ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।





















