#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, अधिकारियों से बोले एसडीएम- लंबित प्रकरणों का तय समय में करें समाधान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उपखंड स्तरीय सतर्कता समिति एवं जन अभाव अभियोग समिति की बैठक मंगलवार को पंचायत समिति के वीसी कक्ष में आयोजित हुई। एसडीएम शुभम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और समिति सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, विभागीय समन्वय और प्रशासनिक जवाबदेही पर विशेष जोर दिया गया।

राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि बैठक में राजस्व, पुलिस, पेयजल, विद्युत, कृषि, चिकित्सा, नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी और पंचायतीराज विभाग से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ऐसे मामलों में, जिनमें दो या अधिक विभाग जुड़े हों, समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा गया। रास्ता विवाद, पेयजल सप्लाई लाइन, बिजली के पोल लगाने और पुराने लोहे के पोल बदलने जैसे प्रकरणों का बिना देरी निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए।

एसडीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को राजस्थान संपर्क पोर्टल की विभागीय आईडी का प्रतिदिन अवलोकन कर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्रमाण पत्र, नामांतरण, राशन कार्ड सहित अन्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने और इसकी नियमित निगरानी करने को भी कहा गया।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि किसी भी सरकारी कार्यालय या अधिकारी की ओर से कार्य में अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अनुशंसा भेजी जाएगी। वहीं, उपखंड स्तर पर समाधान संभव नहीं होने वाले अथवा नीतिगत मामलों को जिला स्तरीय सतर्कता समिति को भेजा जाएगा।

बैठक के अंत में सभी विभागों को सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों में निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आगामी माह में होने वाली बैठक तक लंबित मामलों के निस्तारण की प्रगति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जीएसएस पर हादसों का खतरा: ग्रामीणों ने चारदीवारी व शौचालय निर्माण की उठाई मांग🟢 15 अगस्त का उपखंड स्तरीय समारोह सुबह 8:15 बजे राजकीय रूपादेवी मोहता स्कूल मैदान में, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां🟢 पति को बंधक बनाने और संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का आरोप, महिला ने ससुराल पक्ष के 4 जनों पर दर्ज कराया केस🟢 रीड़ी ने कबड्डी में दिखाया दम, बालक-बालिका दोनों वर्गों के जिला खिताब पर किया कब्जा🟢 जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, अधिकारियों से बोले एसडीएम- लंबित प्रकरणों का तय समय में करें समाधान🟢 कारगिल के रणबांकुरों की वीरता से रूबरू हुए विद्यार्थी, अभाविप ने मनाया विजय दिवस🟢 श्रावण मास में होगा विशेष: बिग्गा बास के श्री गणेशजी मंदिर में कल से गूंजेगा ‘ॐ नमः शिवाय’, 4 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन