#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सेसोमूं स्कूल में लक्ष्य बने हेड बॉय, छवि हेड गर्ल; छात्र प्रतिनिधियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 31 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में शुक्रवार को छात्र प्रतिनिधि मंडल के शपथ ग्रहण (इन्वेस्टिचर) समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर पदभार सौंपा गया तथा विद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ दायित्व निभाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं उद्यमी आशीष राठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए और विद्यालय के अनुशासन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना करते हुए नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग के लक्ष्य संगवानी को हेड बॉय तथा कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छवि झंवर को हेड गर्ल चुना गया। इसके अलावा एमरल्ड, रूबी, सैफायर और टोपाज सदनों के कैप्टन, वाइस कैप्टन एवं हाउस प्रीफेक्ट्स को भी बैज प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने छात्र प्रतिनिधियों को अनुशासन, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ दायित्व निभाने का संदेश देते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि अपने आचरण से अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनें। समारोह में फरियाद अली काजी, पंकज पारीक सहित समस्त शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए