#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तेरापंथ दर्शन पुस्तक का विमोचन, सम्यक दर्शन कार्यशाला के जरिए युवाओं को जोड़ने की पहल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। समण संस्कृति संकाय एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्यक दर्शन कार्यशाला-2026 के तहत रविवार को ‘तेरापंथ दर्शन’ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और श्रावक-श्राविकाओं में तत्त्वज्ञान, स्वाध्याय और आध्यात्मिक चिंतन के प्रति रुचि बढ़ाना है।

कार्यक्रम सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि तेरापंथ दर्शन का नियमित अध्ययन व्यक्ति के विचारों को सकारात्मक दिशा देता है और व्यक्तित्व निर्माण के साथ आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने प्रतिभागियों से नियमित स्वाध्याय कर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यशाला के दौरान बताया गया कि इस वर्ष सम्यक दर्शन प्रतियोगिता के लिए ‘तेरापंथ दर्शन’ पुस्तक को पाठ्यक्रम बनाया गया है। इसका उद्देश्य तेरापंथ दर्शन के मूल सिद्धांतों का व्यापक अध्ययन कराना तथा समाज में अध्ययनशीलता और आध्यात्मिक जागरूकता का विस्तार करना है।

समण संस्कृति संकाय प्रभारी पवन बरड़िया, क्षेत्रीय प्रभारी मधु झाबक, तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के मंत्री पीयूष बोथरा और सहमंत्री सुमित बरड़िया सहित कई पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए 12 जुलाई से व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन शुरू कर दिया गया है। विषय विशेषज्ञ नियमित ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए मार्गदर्शन देंगे। प्रतियोगिता की ऑनलाइन परीक्षा 6 सितंबर को SAMBODHI App के माध्यम से आयोजित होगी, जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद के माध्यम से प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।

देश-विदेश के युवाओं से जुड़ने का आह्वान

परिषद ने देश-विदेश के युवाओं एवं श्रावक-श्राविकाओं से कार्यशाला और प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी कर स्वाध्याय की इस आध्यात्मिक पहल से जुड़ने का आह्वान किया। इच्छुक प्रतिभागी ‘तेरापंथ दर्शन’ पुस्तक स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारियों या कार्यशाला सहयोगियों से प्राप्त कर सकते हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बारिश थमी तो खेतों में मुरझाने लगी फसलें, 20 जुलाई तक पानी नहीं बरसा तो बारानी खेती पर संकट🟢 नाबालिग बोली- कपड़े फाड़े, फोटो लेकर किया ब्लैकमेल; खुद को भीम सेना का अध्यक्ष बताने वाले युवक पर पोक्सो केस🟢 दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति समेत 7 जनों पर केस🟢 भैरूँ धोरा मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सुविधा, सेवा समिति ने लगाया मटकी स्टैंड