NEXT 13 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भीषण गर्मी के बीच लखासर भैरू धोरा मंदिर, आडसर बास में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के उद्देश्य से आपणों गांव सेवा समिति की ओर से नि:शुल्क मटकी स्टैंड लगाकर पेयजल व्यवस्था की गई है।

समिति की इस पहल से मंदिर पहुंचने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। सेवा कार्य की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासियों ने समिति के प्रति आभार जताते हुए इसे जनहित का सराहनीय प्रयास बताया। लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलती है और समाज में सेवा व सहयोग की भावना मजबूत होती है।




















