#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

RGHS में बड़ा एक्शन: बीकानेर का कोठारी अस्पताल योजना से ब्लॉक, फर्जी क्लेम और अनियमितताओं पर कार्रवाई

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर के कोठारी अस्पताल को योजना से ब्लॉक (निलंबित) कर दिया है। ऑडिट के दौरान अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्लेम करने, जरूरत से अधिक जांचें लिखने और अतिरिक्त भुगतान लेने जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार RGHS योजना में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। योजना में भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त किसी भी अस्पताल या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि विभागीय ऑडिट में कोठारी अस्पताल सहित कई अस्पतालों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर क्लेम प्रस्तुत करने, आवश्यकता से अधिक जांचें कराने और निर्धारित राशि से अधिक भुगतान लेने जैसी गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

सरकार का कहना है कि RGHS योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा। भविष्य में भी किसी अस्पताल में इस तरह की अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चेक बाउंस मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर, विशेष लोक अदालत में 19 में से 5 प्रकरण सुलझे🟢 RGHS में बड़ा एक्शन: बीकानेर का कोठारी अस्पताल योजना से ब्लॉक, फर्जी क्लेम और अनियमितताओं पर कार्रवाई🟢 राज शिक्षा संबलन बन रहा विवाद की वजह: विरोध में 20 जुलाई को बंद रहेंगे निजी स्कूल