#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक, सर्वसमाज की भागीदारी पर जोर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती के अवसर पर 13 अगस्त को आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को श्री रघूकुल राजपूत छात्रावास में पूर्व तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में हुई, जिसमें समारोह को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरत सिंह सेरूणा ने कहा कि जयंती समारोह में क्षेत्र के सर्वसमाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में लोगों से समारोह में पहुंचने का आह्वान किया। भरत सिंह ने बताया कि जयंती के मुख्य वक्ता जोरावरसिंह भादला होंगे।

छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ ने छात्रावास परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा छात्रावास की गतिविधियों एवं कार्यवाही का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

बैठक में पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह, पूर्व सरपंच समुद्र सिंह धीरदेसर, महेंद्रसिंह लखासर, अगरसिंह कोटासर, छोटुसिंह गुसाईंसर, महेंद्र सिंह झंझेऊ, कालूसिंह लालासर, मदन सिंह मिंगसरिया, आसुसिंह जाखासर, महेंद्रसिंह, जितेन्द्र सिंह जालबसर, ओमपाल सिंह जोधासर, दशरथ सिंह, संदीपसिंह एवं प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर अपने सहयोगियों सहित छात्रावास कार्यकारिणी सदस्यगण और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक, सर्वसमाज की भागीदारी पर जोर