NEXT 15 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान महिला नीति-2021 के तहत राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बुधवार को जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को पोषण, व्यक्तिगत स्वच्छता और योग-ध्यान के महत्व से अवगत कराया गया।

सहायक आचार्य निशा सोडा ने छात्राओं को संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित योग-ध्यान अपनाने के लाभ बताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मानसिकता बेहतर जीवन की आधारशिला हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर नाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और अनुशासित जीवनशैली से ही समाज का समग्र विकास संभव है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




















