NEXT 3 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर चूरू लोकसभा क्षेत्र के सांसद राहुल कस्वां ने उद्योगपति एवं समाजसेवी संतोष कुमार पारख को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सांसद कस्वां ने कहा कि पारख को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण, सेवाभाव और समाज के प्रति सकारात्मक सोच का प्रतिफल है।

अपने शुभकामना संदेश में सांसद कस्वां ने कहा कि संतोष पारख की यह गौरवपूर्ण उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास जताया कि पारख भविष्य में भी प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए समाज और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।
सांसद राहुल कस्वां ने ईश्वर से संतोष पारख के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता की कामना करते हुए उन्हें राजस्थान गौरव सम्मान-2026 के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।





















