#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दो सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल: एनएच-11 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चालक ने मौके पर दम तोड़ा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 31 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रविवार देर रात क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर घायल हो गया। पहला हादसा एनएच-11 पर जोधासर के पास हुआ। यहां ट्रक और कार की भिड़ंत में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर टोल एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतक की पहचान संदीप पुत्र किशनलाल राव जाट निवासी रायसिनगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वर्तमान में लखासर में परिवार के साथ रह रहा था।

गुसाईंसर बड़ा के पास गौवंश से टकराई बाइक, युवक घायल

दूसरा हादसा कालूरोड पर गुसाईंसर बड़ा के पास हुआ। श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रहा बाइक सवार अचानक सड़क पर आए गौवंश से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार क्विक एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया।

घायल की पहचान सतपाल पुत्र शेराराम नायक निवासी बिग्गा बास रामसरा के रूप में हुई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 दो सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल: एनएच-11 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चालक ने मौके पर दम तोड़ा