#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सहजन की खेती सीखने का मौका: काजरी में जुलाई में होंगे तीन निःशुल्क प्रशिक्षण, 1000 पौधे भी मिलेंगे

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 30 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले में सहजन आधारित कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “बीकानेर ज़िले में सतत एवं आर्थिक विकास के लिए सहजन आधारित कृषि प्रणाली का विकास” विषय पर नाबार्ड वित्तपोषित परियोजना के तहत जुलाई माह में तीन चरणों में 3-3 दिवसीय कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण का आयोजन काजरी कार्यालय में होगा। इसके लिए पंजीकरण 1 जुलाई 2026 से शुरू कर दिया गया है।

कृषि अधिकारी डॉ. कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि प्रशिक्षण का पहला चरण 6 से 8 जुलाई, दूसरा 13 से 15 जुलाई तथा तीसरा 20 से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। यह पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

प्रशिक्षण में किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। साथ ही इच्छुक किसानों को अपने खेत में रोपण के लिए सहजन की उन्नत किस्म के 1000 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि पौधे प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा।

पंजीकरण के लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, जमाबंदी की प्रति और मोबाइल नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा। प्रशिक्षण के दौरान रहने की व्यवस्था किसानों को स्वयं करनी होगी।

पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
मो.: 9413893720, 8740007170

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 केंद्रीय मंत्री गडकरी को राज्यमंत्री सुथार ने लिखा पत्र: बीकानेर- सीकर NH-11 को फोरलेन करने की मांग, बढ़ती दुर्घटनाओं का दिया हवाला🟢 सहजन की खेती सीखने का मौका: काजरी में जुलाई में होंगे तीन निःशुल्क प्रशिक्षण, 1000 पौधे भी मिलेंगे🟢 कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में 100 सीटें बढ़ाने की मांग, विधायक सारस्वत को सौंपा ज्ञापन🟢 उत्तराखंड में मिली बीकानेर की बुजुर्ग महिला, बेटों के नाम हनुमान और महादेव कस्वां बता रही; परिजनों की तलाश🟢 पुराने पट्टा आवेदनों का रिकॉर्ड नहीं दे रही नगरपालिका, फिर से आवेदन कराने पर जताया विरोध