श्रीडूंगरगढ़ में 2 दिसंबर को होगा आयोजन, देश के 6 लोकप्रिय क्रिएटर्स के सामने दिखाएंगे हुनर; दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क
NEXT 28 नवम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर की प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से 2 दिसंबर को नेहरू पार्क, कालू बास में श्रीडूंगरगढ़ टैलेंट शो आयोजित होगा। इसमें देश के 6 लोकप्रिय क्रिएटर्स THE ROAMER AMIT, DHARMEBAJ RAKHI, SHIVANSHU सहित अन्य क्रिएटर्स शामिल होंगे। आयोजन में स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने और देशभर में पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।
ऐसे होगा प्रतिभागियों का चयन, अधिकतम 5 मिनट का वीडियो भेजे
टैलेंट शो में परफॉर्म करने के इच्छुक प्रतिभागियों को अपने हुनर का वीडियो बनाकर आयोजकों के साथ साझा करना होगा। प्राप्त वीडियो में से बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर टॉप 5 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को आयोजन के दौरान देश के 6 लोकप्रिय क्रिएटर्स के सामने लाइव परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। सभी प्रस्तुतियों के बाद एक फाइनल विनर चुना जाएगा।
गायन, डांस, कॉमेडी सहित हर हुनर को मौका
आयोजन में सिंगिंग, डांसिंग, मिमिक्री, कॉमेडी, एक्टिंग, शायरी सहित किसी भी कला में दक्ष प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। आयोजकों का उद्देश्य श्रीडूंगरगढ़ की स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाकर उन्हें बड़े मंच से जोड़ना है।
दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क
कार्यक्रम देखने के लिए दर्शकों को किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। शहरवासी और परिवार बिना टिकट के आयोजन का आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम के दिन दोपहर 1 बजे रोड शो होगा, इसके बाद टैलेंट शो आयोजित किया जाएगा।
प्रतिभागियों के लिए संपर्क: 7877101059
इच्छुक प्रतिभागी अपने टैलेंट का वीडियो भेजने और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें और आयोजन के अपडेट प्राप्त करें:
https://chat.whatsapp.com/EtqMpQWDiKSIBeSnAWvmJi?s=cl&p=a&iam=2



















