#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस से बीकानेर लौट रहे एक यात्री की गोटन रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद सहयात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। रेलवे स्टाफ और आरपीएफ की मदद से घायल को गोटन के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक के साले कन्हैयालाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उनके जीजा भगवतीप्रसाद (50) पुत्र स्व. भंवरलाल ब्राह्मण, निवासी रिड़ी, थाना डूंगरगढ़ (बीकानेर), अपने 11 वर्षीय भांजे और उनके साथ बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस से बालोतरा स्थित जसोल माता के दर्शन कर बीकानेर लौट रहे थे। तीनों की एसी-2 कोच में आरक्षित सीटें थीं।

रिड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता नरसी शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे ट्रेन के गोटन रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद भगवतीप्रसाद कोच के बाथरूम की ओर गए। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। घटना देखकर सहयात्रियों ने तत्काल चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई।

सूचना पर रेलवे स्टाफ और आरपीएफ मौके पर पहुंचे तथा घायल को राजकीय चिकित्सालय, गोटन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा