#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

रतनगढ़-बीकानेर के बीच पैसेंजर ट्रेन बंद, दैनिक यात्रियों में असंतोष

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 जनवरी, 2025। चूरू-रतनगढ़ के बीच रेलवे पटरियों के दोहरीकरण के चलते बीकानेर-रतनगढ़ के बीच चलने वाली सभी पैसेंजर गाड़ियों का संचालन एक माह के लिए बंद कर दिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों, खासकर मजदूरों, विद्यार्थियों, छोटे व्यापारियों, दूध व सब्जी विक्रेताओं में भारी असंतोष है।

ज्ञापन सौंपा गया
दैनिक यात्री संघ के संयोजक कोडाराम भादू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त रेल मंडल प्रबंधक (डीआरएम) से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि रेलवे के दोहरीकरण कार्य के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन जारी है तो कम से कम एक पैसेंजर ट्रेन भी यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जानी चाहिए।
अधिकारियों का आश्वासन:
अतिरिक्त डीआरएम ने कहा कि रतनगढ़ तक ट्रेन संचालन फिलहाल संभव नहीं है, लेकिन बीकानेर से राजलदेसर के बीच एक पैसेंजर ट्रेन चलाने का प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय से अतिरिक्त गाड़ी की मांग की जाएगी।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में कोडाराम भादू, सोहनलाल गंग, भंवरलाल सारण, पूसाराम सारण, विनोद, रामप्रताप समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन