NEXT 20 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भोजास निवासी नेमसिंह पुत्र हरिसिंह पुरोहित को राजस्व अपील प्राधिकारी, बीकानेर के आदेश के बाद राहत मिली है। न्यायालय के आदेश की पालना में तहसील प्रशासन ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर संबंधित रास्ता खुलवा दिया।
तहसीलदार (राजस्व) श्रीडूंगरगढ़ की ओर से 18 अगस्त को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार राजस्व अपील प्राधिकारी, बीकानेर ने निर्णय दिया था। इसमें प्रार्थी को वर्तमान में खड़ी फसल की कटाई कर उसे ले जाने तक की हद तक छूट प्रदान की गई थी।
आदेश की पालना के लिए टीम गठित की गई। तहसील प्रशासन ने मौके पर कार्रवाई के लिए भू-अभिलेख निरीक्षक गिरधारीलाल के नेतृत्व में पटवारी मनीराम, पटवारी मनीष सारण और पटवारी सीताराम नाई की टीम गठित की। टीम को 20 अगस्त को मौके पर पहुंचकर नियमानुसार रास्ता खुलवाने और कार्रवाई की रिपोर्ट तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के तहत राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवा दिया।























