#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

केंद्र की हठधर्मी नीतियों के खिलाफ फूटा पेंशनर्स का गुस्सा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जून, 2025 श्रीडूंगरगढ़। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए नए वित्त विधेयक को पेंशनर्स के हितों पर हमला करार देते हुए श्रीडूंगरगढ़ पेंशनर्स समाज शाखा ने सोमवार को एसडीएम उमा मित्तल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। पेंशनर्स ने इस विधेयक को ‘काला कानून’ बताते हुए आक्रोश जताया और चेताया कि अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

इस मौके पर सभाभवन में पेंशनर्स की एक आक्रोश बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में बीकानेर जिला उपाध्यक्ष श्याम महर्षि ने इसे सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति करार देते हुए कहा कि यह अध्याय लोकतंत्र के लिए काला दिन साबित होगा।

शाखा मंत्री सत्यनारायण योगी ने कहा कि यदि यह विधेयक लागू किया गया तो राज्य भर के पेंशनर्स आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं स्थानीय अध्यक्ष करणीसिंह बाना ने वित विधेयक पर पुनर्विचार कर समाधान निकालने की मांग की।

साहित्यकार व उपाध्यक्ष सत्यदीप ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी पेंशन को मौलिक अधिकार माना है, ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा इसके विरुद्ध निर्णय लेना निरंकुशता की पराकाष्ठा है। उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी।

पेंशनर्स समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि राज्य पेंशनर्स फेडरेशन के निर्देशानुसार आगे की रणनीति अपनाई जाएगी और विरोध ज्ञापन उपखंड अधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान भंवरलाल भोजक, गोपीराम नाई, हरफूल सिंह, कालूराम पुरोहित, भवानी, डालूराम, प्रभुराम बाना, डूंगरराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन