#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भामाशाहों का शिक्षा के प्रति सराहनीय योगदान, राजकीय स्कूल को भेंट किए चार पंखे

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शिक्षा के क्षेत्र में जनसहयोग की मिसाल पेश करते हुए मोमासर बास स्थित राजकीय कोडामल स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) को भामाशाहों ने चार पंखे भेंट किए। भामाशाह किशन टाक एवं भागीरथ टाक ने विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चार पंखे सप्रेम भेंट किए, जिससे कक्षाओं में अध्ययन का वातावरण और बेहतर होगा।

इस सहयोग के लिए मालचंद सायच ने प्रेरक की भूमिका निभाई। विद्यालय परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने दोनों भामाशाहों का अभिनंदन करते हुए उनके इस योगदान को शिक्षा के प्रति सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण बताया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास नाई ने भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से सरकारी विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। उन्होंने दोनों दानदाताओं के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की। विद्यालय परिवार ने भी उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पुण्य स्मृति में सेवा का संकल्प: दो भामाशाह परिवारों ने तेरापंथ युवक परिषद को भेंट की व्हीलचेयर🟢 भामाशाहों का शिक्षा के प्रति सराहनीय योगदान, राजकीय स्कूल को भेंट किए चार पंखे🟢 पंचायत-निकाय चुनाव समेत 7 मांगों को लेकर कल सत्याग्रह, तहसील कार्यालय के बाहर जुटेंगे कांग्रेसी🟢 मोमासर के पवन प्रजापत बने सीबीईओ कार्यालय में आरपी, दो सामाजिक संगठनों ने साफा पहनाकर किया सम्मान