#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पीएम सूर्य घर योजना व कुसुम योजना का शुभारंभ, घरों में लगेगा सब्सिडी वाला सोलर सिस्टम, विधायक व राज्यमंत्री रहे मौजूद

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 मई, 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। कस्बे में मरुधर सोलर एजेंसी का शुभारंभ विधायक ताराचंद  सारस्वत ने रिबन काटकर किया।

इस मौके पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोदगिरि गुसाईं, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

एजेंसी के प्रोप्राइटर के.के. जांगिड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री योजनाओं के तहत घरेलू उपयोग के लिए सोलर सिस्टम पर ₹78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। वहीं किसानों के लिए सोलर पंपों पर 60% तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इस योजना का उद्देश्य बिजली बिल से राहत दिलाना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि लोग इस योजना का लाभ उठाने के लिए एजेंसी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस पहल से क्षेत्र को आत्मनिर्भर और पर्यावरण हितैषी बनाने में मदद मिलेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए