NEXT 9 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को शहर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित प्रभात फेरी विधायक ताराचन्द सारस्वत के मार्गदर्शन तथा उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा और अधिशाषी अधिकारी अभिषेक गहलोत के नेतृत्व में हुई।

प्रभात फेरी का शुभारंभ नगरपालिका भवन से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, नगरवासी और नगरपालिका कार्मिक देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में नजर आया।
कार्यक्रम में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व पार्षद सत्यनारायण नाई, पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, रजत आसोपा, अनिल मलघट सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं नगरवासी शामिल हुए।
घर-घर तिरंगा फहराने का किया आह्वान: कार्यक्रम प्रभारी जितेन्द्र भोजक एवं कृष्णा चांवरिया ने नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं गौरव को बनाए रखते हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की।

























