#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पीबीएम में खुलेगा प्रधानमंत्री दिव्याशा- वयोश्री केंद्र, दिव्यांगों व वरिष्ठजनों को एक ही छत के नीचे मिलेंगे सहायक उपकरण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को जीवन सहायक उपकरणों के लिए अब अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल परिसर में जल्द ही प्रधानमंत्री दिव्याशा- वयोश्री केंद्र (PMD-VK) शुरू होगा। यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की एडीप (ADIP) और राष्ट्रीय वयोश्री (RVY) योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार आधुनिक सहायक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

केंद्र की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पीबीएम अस्पताल में संयुक्त निरीक्षण किया गया। एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार वर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार, पीएमआर विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. पुनीत नोवाल तथा एलिम्को के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि एडीप योजना के तहत पात्र दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, स्मार्टफोन, कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर सहित अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क दिए जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी, श्रवण यंत्र, कमर एवं घुटने के बेल्ट सहित अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि केंद्र शुरू होने से बीकानेर संभाग के दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक उपकरणों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एक ही स्थान पर पात्रता के अनुसार सुविधाएं मिलने से उनकी पहुंच आसान होगी और जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। यह केंद्र दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जरूर पढ़ें: E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो कंपनी भी होगी जिम्मेदार, कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा फैसला🟢 पीबीएम में खुलेगा प्रधानमंत्री दिव्याशा- वयोश्री केंद्र, दिव्यांगों व वरिष्ठजनों को एक ही छत के नीचे मिलेंगे सहायक उपकरण🟢 रामदेवरा पदयात्रा की तैयारियां तेज: 8 सितंबर को भव्य जुलूस के साथ रवाना होगा ‘द्वारकाधीश’ संघ, पंजीयन शुरू