#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

15 अगस्त का उपखंड स्तरीय समारोह सुबह 8:15 बजे राजकीय रूपादेवी मोहता स्कूल मैदान में, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां

By Next Team Writer

Published on:

एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक, विभागों को जिम्मेदारियां सौंपीं; उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के सम्मान के लिए मांगे प्रस्ताव

NEXT 28 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वतंत्रता दिवस-2026 के उपखंड स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति के वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम शुभम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की रूपरेखा तय करते हुए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य समारोह 15 अगस्त को सुबह 8:15 बजे राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान (नगरपालिका के पीछे) में आयोजित होगा।

राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि सभी राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं संस्थानों में 15 अगस्त को सुबह 7 से 8 बजे के बीच ध्वजारोहण किया जाएगा, ताकि इसके बाद अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और अतिथि उपखंड स्तरीय समारोह में शामिल हो सकें। ध्वजारोहण के दौरान ध्वज संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

समारोह के मंच की तैयारियों की जिम्मेदारी राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान की प्राचार्या को सौंपी गई है। वहीं तहसीलदार, नगरपालिका, पंचायत समिति, एसीबीईओ सहित विभिन्न विभागों को आयोजन से जुड़े अलग-अलग कार्यभार सौंपे गए।

बैठक में राजकीय सेवा में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित करने के लिए संबंधित विभागों से प्रस्ताव भी आमंत्रित किये गए हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जीएसएस पर हादसों का खतरा: ग्रामीणों ने चारदीवारी व शौचालय निर्माण की उठाई मांग🟢 15 अगस्त का उपखंड स्तरीय समारोह सुबह 8:15 बजे राजकीय रूपादेवी मोहता स्कूल मैदान में, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां🟢 पति को बंधक बनाने और संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का आरोप, महिला ने ससुराल पक्ष के 4 जनों पर दर्ज कराया केस🟢 रीड़ी ने कबड्डी में दिखाया दम, बालक-बालिका दोनों वर्गों के जिला खिताब पर किया कब्जा🟢 जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, अधिकारियों से बोले एसडीएम- लंबित प्रकरणों का तय समय में करें समाधान🟢 कारगिल के रणबांकुरों की वीरता से रूबरू हुए विद्यार्थी, अभाविप ने मनाया विजय दिवस🟢 श्रावण मास में होगा विशेष: बिग्गा बास के श्री गणेशजी मंदिर में कल से गूंजेगा ‘ॐ नमः शिवाय’, 4 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन