NEXT 1 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान प्रांगण में शनिवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ा प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। माहेश्वरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के 40 विद्यार्थियों को अध्यापिका दीपा शर्मा ने अपनी माता सूरज कुमारी पत्नी बृजकिशोर शर्मा की प्रेरणा से शिक्षण सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यूसीईओ नाजिमा अजीज ने विद्यार्थियों को रजिस्टर, स्कूल बैग, नोटबुक और पानी की बोतलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का समय पर किया गया प्रोत्साहन उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का आधार बनता है। ऐसे प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ाने के साथ समाज में सेवा और संवेदना का संदेश भी देते हैं।
दीपा शर्मा ने बताया कि अपनी माता की प्रेरणा से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई। कार्यक्रम में ज्योति शर्मा, दीपक चौधरी, मदनलाल कड़वासरा, रामलाल नाथ सिद्ध, सुनीता गुर्जर सहित विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।






























