#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में कल धार्मिक अनुष्ठानों की धूम, रात 8 बजे भक्ति संध्या

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में चल रहे चार दिवसीय महामंगलकारी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह 9 बजे स्नात्र पूजा, 10 बजे नवग्रहादिक पाटला पूजन और 11 बजे विभिन्न पवित्र शिलाओं का अभिषेक एवं अष्टप्रकारी पूजा होगी।

श्री ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष विनोद भादानी ने बताया कि इस दौरान श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय मुख्य कुर्मशिला, महावीर स्वामी कुर्मशिला, गणधर गौतमस्वामी देवकुलिका कुर्मशिला, नाकोड़ा भैरव मुख्य कुर्मशिला, मणिभद्रवीर मुख्य शिला, मां पद्मावती देवी मुख्य कुर्मशिला और मां सच्चियाय माता कुर्मशिला का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे नवपद पूजा होगी।

कार्यक्रम संयोजक अशोक बैद ने बताया कि रात 8 बजे मंदिर परिसर में भक्ति संध्या का आयोजन होगा। इसमें ब्यावर के भजन कलाकार अरिहंत कांकरिया भजनों की प्रस्तुति देंगे।

19 अगस्त को निकलेगा शिलाओं का वरघोड़ा: श्री ओसवाल पंचायत के मंत्री कांतिकुमार पुगलिया ने बताया कि कार्यक्रम के अगले चरण में 19 अगस्त को सुबह 9 बजे शिलाओं का भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे शिलान्यास समारोह आयोजित होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भैरूँ धोरा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, 23 को जागरण और 24 सितंबर को 101 किलो रोटे का भोग🟢 रात में घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी, कोर्ट पहुंचा परिवादी🟢 AIIMS जोधपुर से UG, PBM बीकानेर से PG… अब RPSC में 15वीं रैंक, डॉ. विजय बने असिस्टेंट प्रोफेसर🟢 हाईकोर्ट के आदेशों की पालना नहीं हुई तो 21 से योजनाओं का बहिष्कार करेंगे ग्राम विकास अधिकारी🟢 वार्ड 1-2 की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने ईओ को सौंपा ज्ञापन🟢 नेत्रदान से अमर हुई करुणा, 75 वर्षीय आशीदेवी सिंघी ने जाते-जाते दी रोशनी की सौगात