#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

SI भर्ती: 3 अगस्त से होगी PET, 20,798 अभ्यर्थी देंगे दमखम की परीक्षा

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 23 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान पुलिस में उप निरीक्षक (SI) एवं प्लाटून कमांडर (PC) भर्ती-2025 की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की लिखित परीक्षा में सफल 20,798 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 3 अगस्त से 12 अगस्त तक प्रदेश के आठ रेंज मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए कुल 1,076 संशोधित पद निर्धारित हैं।

पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के उप महानिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि लिखित परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी, जबकि इसका परिणाम 19 जून को घोषित किया गया। अब सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित बोर्ड की ओर से कराई जाएगी।

PET का आयोजन जयपुर (दो परीक्षा केंद्र), बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर रेंज मुख्यालयों पर होगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा।

SSO आईडी से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

भर्ती बोर्ड के अनुसार PET के प्रवेश-पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा में प्रवेश-पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य रहेगा।

पुलिस मुख्यालय ने अभ्यर्थियों को महानिदेशक पुलिस के स्थाई आदेश संख्या-10/2025 में निर्धारित शारीरिक दक्षता मानकों के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी है। भर्ती से जुड़ी सभी सूचनाएं केवल राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख समाचार पत्रों के माध्यम से जारी की जाएंगी। अभ्यर्थियों को अलग से कोई व्यक्तिगत सूचना नहीं भेजी जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 SI भर्ती: 3 अगस्त से होगी PET, 20,798 अभ्यर्थी देंगे दमखम की परीक्षा🟢 मेहरबान हुए इंद्रदेव: श्रीडूंगरगढ़ में झमाझम बारिश, सूखती फसलों को मिला जीवनदान🟢 65 लाख की फर्जी करेंसी केस: चौथा आरोपी गिरफ्त में, चार दिन की रिमांड पर भेजा🟢 ट्रोमा सेंटर की मांग को मिला और बल: किसान संघ व जीव रक्षा संस्था ने दिया समर्थन, 5 अगस्त के जनांदोलन में शामिल होंगे🟢 श्रीडूंगरगढ़ की नवोदित कवयित्री सीमा भोजक की दूसरी काव्य पुस्तक ‘उड़ान के पहले पंख’ का लोकार्पण🟢 मेहनत लाई रंग: ताल मैदान स्कूल की व्याख्याता दुर्गा डूडी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, 68वीं रैंक हासिल🟢 अच्छी बारिश की कामना के लिए बिग्गा में 25 जुलाई को वीर बिग्गाजी महाराज का जागरण, रात 8:30 बजे से भजनों की होगी प्रस्तुति🟢 सातलेरा बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला: गाय से टकराकर बस से भिड़ा ट्रैक्टर🟢 साइबर अपराधों पर सख्ती जरूरी, नए कानूनों में प्रभावी पैरवी करें: जॉइंट डायरेक्टर आर्य🟢 घनी आबादी में FST प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध: निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी को सौंपा आपत्ति पत्र