#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दादोजी महाराज परसनेऊ के भक्तों के लिए खास खबर: मेले पर 3 ट्रेनों का स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री बालाजी दादोजी महाराज परसनेऊ हनुमान मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने खास सुविधा दी है। मेले के अवसर पर 1 और 2 सितंबर को परसनेऊ स्टेशन पर तीन प्रमुख ट्रेनों का अस्थाई ठहराव रहेगा। इससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भक्तों सहित दूर-दराज से आने वाले भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।

22471 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस 1 व 2 सितंबर को परसनेऊ स्टेशन पर सुबह 10.51 बजे पहुंचेगी और 10.53 बजे रवाना होगी। वापसी में 22472 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस दोपहर 2.07 बजे पहुंचेगी और 2.09 बजे रवाना होगी।

इसी तरह 12458 बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस रात 11.39 बजे परसनेऊ पहुंचेगी और 11.41 बजे रवाना होगी। 12457 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर एक्सप्रेस 31 अगस्त व 1 सितंबर को सुबह 5.21 बजे पहुंचेगी और 5.23 बजे रवाना होगी।

12403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस 31 अगस्त व 1 सितंबर को शाम 5.27 बजे परसनेऊ पहुंचेगी और 5.29 बजे रवाना होगी। वहीं 12404 लालगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 1 व 2 सितंबर को सुबह 9.29 बजे पहुंचेगी और 9.31 बजे रवाना होगी।

रेलवे की इस सुविधा से दादोजी महाराज के मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परसनेऊ स्टेशन तक रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ट्रेलर में 8 क्विंटल डोडा पोस्त… 46 कट्टों के साथ पकड़ा गया था 21 साल का युवक, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार🟢 रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर तकनीकी काम: यात्रियों को 2 दिन होगी असुविधा, 4 ट्रेनें प्रभावित🟢 दादोजी महाराज परसनेऊ के भक्तों के लिए खास खबर: मेले पर 3 ट्रेनों का स्टेशन पर अस्थाई ठहराव🟢 राजीव गांधी के विजन से आधुनिक भारत की नींव मजबूत हुई: पूर्व विधायक गोदारा🟢 ज्ञानशाला प्रशिक्षिका दीप्ति झाबक ने की अठाई तपस्या, समाज ने किया तप अभिनंदन🟢 रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज फ्री: 28-29 अगस्त को बिना किराए कर सकेंगी यात्रा, श्रीडूंगरगढ़-लाडनूं बस भी शुरू