NEXT 10 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जयपुर में शनिवार को आयोजित राजस्थान टेनिस क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन राज्य महिला इकाई के चुनाव में श्रीडूंगरगढ़ की प्रियंका लेघा को बड़ी जिम्मेदारी मिली। स्टार क्लब श्रीडूंगरगढ़ की कोच प्रियंका लेघा को राज्य संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही उन्हें बीकानेर जिला सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। वहीं विष्णु बिश्नोई कुदसू को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
प्रियंका लेघा को जिलेभर में टेनिस क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने और खासतौर पर महिला खिलाड़ियों को खेल से जोड़ने की जिम्मेदारी मिली है। नियुक्ति के बाद स्टार क्लब श्रीडूंगरगढ़ के संचालक मोहन पुनियां ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में लड़कियों के बीच टेनिस क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी और खेल को बढ़ावा मिलेगा।




















