#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जर्जर स्कूल भवन में नहीं बैठेगे छात्र: तोलियासर में कल से नए भवन में लगेगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग ने तोलियासर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को जर्जर भवन से हटाकर अस्थायी रूप से नए भवन में संचालित करने का निर्णय लिया है। तकनीकी सर्वेक्षण टीम द्वारा विद्यालय भवन को जर्जर घोषित किए जाने के बाद शुक्रवार 10 जुलाई से विद्यालय का संचालन श्री श्याम बाबा सेवा समिति, तोलियासर के भवन में किया जाएगा।

गुरुवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियाँ वीर, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) किशनदान चारण, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार चुग तथा वरिष्ठ सहायक हरिसिंह ने विद्यालय का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में श्री श्याम बाबा सेवा समिति के भवन में स्कूल संचालित करने का सुझाव दिया।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बीकानेर की टीम ने प्रस्तावित भवन का निरीक्षण किया। भवन नया और सुरक्षित पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने 10 जुलाई से विद्यालय के अस्थायी संचालन की अनुमति जारी कर दी। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रहेगी और सुरक्षित वातावरण में नियमित कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कल सुबह 4 घंटे बिजली रहेगी बंद: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 13 फीडरों की सप्लाई प्रभावित, पहले निपटा लें जरूरी काम🟢 जर्जर स्कूल भवन में नहीं बैठेगे छात्र: तोलियासर में कल से नए भवन में लगेगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण