#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घर में सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवर समेट ले गए चोर, महिला के पैर से पाजेब भी काट ले गए

By Next Team Writer

Published on:

सुबह उठे तो बिखरा मिला सामान, गली में टूटा ताला लगा संदूक मिला; पुलिस से कार्रवाई की मांग

NEXT 3 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव सातलेरा में गुरुवार रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने एक परिवार को कथित रूप से नशीला पदार्थ सुंघाकर गहरी नींद में सुला दिया और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोर महिला के पैरों में पहनी चांदी की पाजेब भी काटकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में रिपोर्ट देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित भंवरलाल पुत्र चोखाराम मेघवाल निवासी सातलेरा ने बताया कि 2 जुलाई की रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद घर के बाखळ में सो गए थे। देर रात अज्ञात चोर घर में घुस आए। चोर घर में रखा संदूक उठाकर बाहर गली में ले गए और उसका ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती आभूषण तथा 1400 रुपए नकद चोरी कर लिए। वारदात के बाद संदूक को गली में ही छोड़कर फरार हो गए।

परिवार के अनुसार सुबह उठने पर सभी को चक्कर जैसा महसूस हुआ। जब घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान और कपड़े बिखरे पड़े थे, तिजोरी का ताला टूटा हुआ था और संदूक गायब थी। बाहर गली में संदूक टूटी हुई अवस्था में मिली। चोर घर की महिला की पाजेब भी काटकर ले गए। घर के मुख्य गेट के पास चोरों के पैरों के निशान भी दिखाई दिए, जिससे आशंका है कि चोर उसी रास्ते से घर में आए और वापस गए।

पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, एक सोने की ठुसी, दो सोने की बिंटी, पांच सोने के फुलड़े, चार जोड़ी चांदी की बिछुड़ी, एक जोड़ी चांदी का बाजूबंद, एक चांदी की तागड़ी तथा 1400 रुपए नकद शामिल हैं।

पीड़ित ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 घर में सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवर समेट ले गए चोर, महिला के पैर से पाजेब भी काट ले गए