NEXT 17 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एक ही गांव के तीन होनहार विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में सफलता हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीनों विद्यार्थियों के चयन की खबर मिलते ही ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
NEET UG में सफल होने वालों में क्षेत्र के गांव रिड़ी के मोहित, पुत्र लक्ष्मीनारायण तावणीयां, पौत्र स्व. चुनाराम तावणीयां (भूतपूर्व उपसरपंच), रामरतन, पुत्र लिछुराम जाखड़, पौत्र हुणताराम जाखड़ (पूर्व पंचायत समिति सदस्य) तथा कल्पेश, पुत्र ओमप्रकाश जाखड़ (अधिवक्ता), पौत्र मोहनलाल जाखड़ शामिल हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि रिड़ी के तीन विद्यार्थियों का एक साथ NEET UG में चयन होना गांव के लिए गर्व का विषय है। तीनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से गांव के अन्य विद्यार्थियों को भी चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
इस उपलब्धि पर तीनों विद्यार्थियों के परिवारों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने सफल विद्यार्थियों, उनके माता-पिता तथा गुरुजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास जताया कि तीनों विद्यार्थी भविष्य में कुशल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।




















