#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में दो विभागों को मिले नए अधिकारी, नगरपालिका में ईओ और पशु चिकित्सालय में उपनिदेशक ने संभाला कार्यभार

By Next Team Writer

Published on:

नगरपालिका को मिला नया ईओ: अभिषेक गहलोत ने संभाला कार्यभार, बोले- जनसहयोग से होगा बेहतर काम

NEXT 15 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका को बुधवार को नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) मिल गए। अभिषेक गहलोत ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए पारदर्शिता, जागरूकता और जनसहयोग के साथ कार्य किए जाएंगे। आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यवाहक ईओ एवं तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने फूलमाला पहनाकर गहलोत का स्वागत किया और उन्हें कार्यभार सौंपा। इस दौरान पार्षद जगदीश गुर्जर, भाजपा नेता मूलचंद इंदौरिया, नवरंग सारस्वत, मालाराम सायच, एसआई कमल चांवरिया, अकाउंटेंट महेश ज्याणी, भूमि शाखा के हरीश गुर्जर, धनराज पाण्डिया सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पालिका कार्मिक मौजूद रहे।

पशु चिकित्सालय को मिले नए उपनिदेशक: डॉ. राजेंद्र स्वामी ने संभाला पदभार, योजनाओं का लाभ हर पशुपालक तक पहुंचाने का भरोसा

NEXT 15 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय पशु चिकित्सालय में बुधवार को डॉ. राजेंद्र स्वामी ने उपनिदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि विभाग की सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पशुपालकों और आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही बेहतर पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए टीम भावना से कार्य किया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान चिकित्सालय के स्टाफ एवं अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राज्यपाल के नाम ज्ञापन: पंचायत-निकाय चुनाव जल्द कराने और ट्रॉमा सेंटर शुरू करने की मांग🟢 कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा, तभी साकार होगा विकसित भारत का सपना: सुथार🟢 श्रीडूंगरगढ़ में दो विभागों को मिले नए अधिकारी, नगरपालिका में ईओ और पशु चिकित्सालय में उपनिदेशक ने संभाला कार्यभार🟢 स्वस्थ जीवनशैली का संदेश: कॉलेज में छात्राओं को पोषण, स्वच्छता और योग-ध्यान की दी जानकारी🟢 विधानसभा के अमृत महोत्सव में गूंजेगा श्रीडूंगरगढ़ का नाम, तीन बार के विधायक मंगलाराम गोदारा होंगे सम्मानित🟢 10 जुलाई बाद भी तबादलों का सिलसिला जारी, श्रीडूंगरगढ़ के भू-अभिलेख निरीक्षक बीकानेर और पटवारी अनूपगढ़ भेजे गए