#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान गौरव सम्मान पर संतोष पारख को दो जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, कहा- सेवा और समर्पण का मिला सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित समाजसेवी संतोष कुमार पारख को प्रदेश के जनप्रतिनिधियों की ओर से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल तथा पूर्व राज्य मंत्री खेमाराम मेघवाल ने अलग-अलग संदेश जारी कर पारख को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की।

NEXT: राज्यपाल पारख को सम्मानित करते हुए (फ़ाइल फ़ोटो)


मनोज मेघवाल ने अपने संदेश में कहा कि वर्षों से समाज सेवा, जनकल्याण और समर्पण भाव से किए गए कार्यों के कारण संतोष पारख का इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि पारख की यह उपलब्धि समाज के अन्य लोगों को भी सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही ईश्वर से उनके निरंतर जनसेवा करते रहने और युवाओं का मार्गदर्शन करने की कामना की।
वहीं खेमाराम मेघवाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि संतोष कुमार पारख का सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्यों, सेवाभाव और समाज के प्रति सकारात्मक सोच का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए विश्वास जताया कि पारख आगे भी समाज और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले कार्य करते रहेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 समंदसर जीएसएस पर बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता: दो 5 एमवीए ट्रांसफार्मरों को मंजूरी, किसानों को बेहतर बिजली मिलने की उम्मीद🟢 जेब से मिली 3.93 ग्राम एमडी, दो पुराने एनडीपीएस केस देख कोर्ट ने जमानत से किया इनकार🟢 ट्रोमा सेंटर पर बनी सहमति: उपजिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष रिजर्व होगा, 5 दिन में लगेगा वेंटिलेटर🟢 6 अगस्त का इतिहास: हिरोशिमा से वर्ल्ड वाइड वेब तक, आज के दिन दर्ज हुईं कई ऐतिहासिक घटनाएं