#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तेरापंथ युवक परिषद् की कमान फिर विक्रम मालू के हाथों में, निर्विरोध बने अध्यक्ष

By Next Team Writer

Published on:

चार नामांकन में तीन प्रत्याशियों ने संगठन हित में वापस लिए पर्चे, सभा में वर्षभर की गतिविधियों का प्रस्तुत किया गया प्रतिवेदन

NEXT 19 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को तेरापंथ भवन, ऊपरलों में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर विक्रम मालू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। नामांकन वापसी के बाद उनके पक्ष में सर्वसम्मति बनने पर चुनाव अधिकारियों ने उनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशानुसार आयोजित चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इनमें से एक नामांकन पत्र अवैध घोषित किया गया। इसके बाद चमन श्रीमाल, दीपक छाजेड़ और प्रदीप मालू ने संगठन की एकजुटता को प्राथमिकता देते हुए अपने-अपने नामांकन स्वेच्छा से वापस ले लिए। इसके बाद विक्रम मालू एकमात्र प्रत्याशी बचे और चुनाव अधिकारी मनोज पारख व विजय बोथरा ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया। घोषणा होते ही सभागार ‘ॐ अर्हम्’ के जयघोष से गूंज उठा।

आयोजित साधारण वार्षिक सभा में मंत्री पीयूष बोथरा ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें परिषद् द्वारा वर्षभर आयोजित सेवा, संस्कार, संगठन सशक्तीकरण, सामाजिक जागरूकता, धार्मिक एवं युवा विकास से जुड़े कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण रखा गया। उपस्थित सदस्यों ने परिषद् की गतिविधियों की सराहना की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम मालू ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद् की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए सेवा, संस्कार और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का विश्वास दिलाया।

विक्रम मालू के पिछले कार्यकाल में परिषद् ने नेत्रदान, रक्तदान, अभिनव सामायिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए थे। इन गतिविधियों के कारण परिषद् को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान और सराहना मिली थी।

बैठक से पूर्व एवं समापन के बाद परिषद् के सदस्यों ने साध्वी लक्ष्यप्रभा के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में सभी सदस्यों ने विक्रम मालू को पुनः अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ से विदा हुए सहायक वन संरक्षक, बोले- यहां वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन की अपार संभावनाएं, देखें फ़ोटो🟢 उपराष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ में हुआ मंगलाराम गोदारा का नागरिक अभिनंदन, प्रजापति समाज ने किया सम्मान🟢 तेरापंथ युवक परिषद् की कमान फिर विक्रम मालू के हाथों में, निर्विरोध बने अध्यक्ष🟢 12वीं के साथ NEET में कमाल, बिग्गा के हर्ष ने AIR 6309 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान🟢 अंतिम इच्छा का सम्मान: परिवार ने कराया नेत्रदान, दो जीवनों में बिखरेगी रोशनी