#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में गूंजे बाल कवियों के स्वर: बाल कवि सम्मेलन में निकुंज सारस्वत प्रथम, देखें सभी फ़ोटो

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 25 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा सेवा कुंज छात्रावास में पहला “बाल कवि सम्मेलन” आयोजित किया गया, जिसमें बाल कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मदन सैनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि शिवराज भारतीय रहे। विशिष्ट अतिथियों में आसाराम पारीक, डॉ मनीष सैनी और मधु झाबक शामिल रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सेवा कुंज की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती व मां भारती की वंदना से हुई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। इकाई अध्यक्ष भगवती पारीक ‘मनु’ ने स्वागत भाषण दिया।

सम्मेलन में 25 बाल कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। प्रतियोगिता में निकुंज सारस्वत ने प्रथम, कमल प्रजापत (मोमासर) ने द्वितीय और सेवा कुंज की वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल और मुख्य अतिथि द्वारा रचित “रामदेव पचासा” की प्रति देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में शिवराज भारतीय ने राजस्थानी भाषा की मिठास पर प्रकाश डालते हुए स्वरचित गीत सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ मदन सैनी ने कहा कि साहित्य के बिना व्यक्ति अधूरा है और साहित्य की समझ विकसित करने के लिए अधिक से अधिक अध्ययन आवश्यक है।

कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सीमा भोजक ने संभाली। धन्यवाद ज्ञापन कवि छैलू चारण ‘छैल’ ने किया, जबकि मंच संचालन राजू शर्मा ने किया। इस अवसर पर अनिल सोनी, मनोज गुसाईं, लक्ष्मीनारायण भादू, पवन सोनी, शशिदेव, कुम्भाराम घिंटाला, नंदकिशोर पारीक और मनमोहन शर्मा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम